Looks like you've blocked notifications!

महाकाल दर्शन जाते समय ट्रोले ने कुचला, टोडारायसिंह के दो लोगों की मौत

टोंक। जिले के टोडारायसिंह उपखंड उज्जैन महाकाल के दर्शन को निकले पांच दोस्तों में से दो की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे एमपी बॉर्डर के पास गांव भानपुरा के समीप हुआ। लक्ष्मीपुरा धाकडान गांव से पांचों दोस्त शनिवार शाम 5 बजे कार से रवाना हुए थे। रास्ते में गाड़ी रोककर सुरेश धाकड़ और कृष्णगोपाल धाकड़ पैशाब करने उतरे ही थे कि पीछे से आए ट्रोले ने दोनों को कुचल दिया।सुरेश धाकड़ 34 वर्ष के थे। सुरेश तीन साल से सब-सेन्टर दतोब में सीएचओ पद पर कार्यरत थे। उनकी एक साल की बेटी है। कृष्णगोपाल धाकड़ 35 वर्ष के थे। वे शंकरलाल धाकड़ के इकलौते पुत्र थे। उनकी चार साल की एक बेटी है।हादसे में राजेन्द्र धाकड़ एडवोकेट, संजय सैन और धर्मराज धाकड़ को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों के शव बुरी तरह कुचले हुए थे। रविवार शाम 5 बजे शव गांव लक्ष्मीपुरा धाकडान लाए गए। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
Share this article