Looks like you've blocked notifications!

होमगॉर्ड के दो जवान की मौत, आज मिली आर्थिक मदद

मेवात। जिले के तावडू शहर में सड़क हादसे के बाद वाहन के चौकी में धसने तथा मलबा में दबने की वजह से होमगॉर्ड के जिन दो जवानों की गत 26 फरवरी को जान चली गई थी , उनके परिजनों को हरदीप सिंह दून आईजी रेवाड़ी रेंज के पहले ही दौरे में करीब दो माह बाद कुछ राहत की खबर मिली। आईजी ने दोनों जवानों के परिजनों को 46 -46 हजार रुपये के चैक भेंट किये। ये राशि पुलिस जवानों ने अपने स्तर पर एकत्रित कर दी है। आईजी हरदीप सिंह ने कहा कि सरकारी मदद अलग से इन परिवारों को मिलेगी। पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि नूंह मेवात जिले के तावडू शहर के पटौदी चौक पर दो वाहनों की भिड़ंत इतनी भयानक थी कि आलू से भरा ट्रक पलट गया और केंटर वहां बनी चौकी में जा घुसा। केंटर के टकराने से चौकी भवन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इसके अलावा आसपास के बिजली के खम्बे , टेलीफ़ोन के खम्बे गिर गए। इतना ही नहीं बिजली का ट्रांसफार्मर नीचे आ गिरा। घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। तावडू में तैनात होमगॉर्ड के जवान उस समय चौकी में मौजूद थे। चौकी के मलबे के साथ - साथ केंटर की चपेट में आने से दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरे को खरोच तक नहीं आई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और होमगॉर्ड के जवानों को बाहर निकाला। ट्रक तथा केंटर चालक वाहनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
Share this article