Looks like you've blocked notifications!

महिलाओ के गले से सोने की चेन चोरी करने के आरोप मे दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा। बिजोलिया थाना पुलिस ने महिलाओ के गले से सोने की चेन चोरी करने के आरोप मे दो आरोपियो जिनमे रवि स्वर्णकार पुत्र भंवर लाल स्वर्णकार निवासी छोटा दरवाजा बिजोलिया व अश्विनी उर्फ काकू पुत्र अशोक वैष्णव निवासी छोटा दरवाजा बिजोलिया को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि 03 अगस्त को राहुल पुत्र चांदमल जैन निवासी बिजोलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 अगस्त को उसकी दादी कमला बाई जैन मंदिन से दर्शन करके लौट रही थी। नगर पालिका चोक के पास मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात युवको ने उसकी दादी कमला बाई के गले से 30 ग्राम वजनी सोने की चेन तोड़ ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। इस कार्य मे हेड कांस्टेबल विजय सिंह, हरि सिंह, दलवीर सिंह व सुरेंद्रसिंह का विशेष योगदान रहा।
Share this article