Looks like you've blocked notifications!

प्रिंटर से छापे2000के नकली नोट,2अरेस्ट

छतरपुर। मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के चंदला कस्बे में पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को दो लाख 92 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। सभी नोट दो-दो हजार के हैं। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया कि चंदला क्षेत्र में दो युवकों धर्मेंद्र सिंह और कमता प्रजापति के पास से दो-दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नोट रंगीन स्कैनर के जरिए तैयार किए गए थे। आरोपियों के पास से बरामद कुल रकम दो लाख 92 हजार है।दोनों आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने कलर प्रिंटर की मदद से दो-दो हजार रुपए के नकली नोटों की छपाई करना कबूल किया है।
Share this article