Looks like you've blocked notifications!

भारतीय मानसून के लिए ट्विटर ने जारी किए नीली छतरी वाली इमोजी

नई दिल्ली। देश में मानसून के दस्तक देने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक विशेष नीली छतरी वाली इमोजी जारी किए हैं। यह छतरी इमोजी 16 जून से लाइव होगा और 31 अगस्त तक सक्रिय रहेगा। ट्विटर इंडिया के मनोरंजन और टीवी पार्टनरशिप्स के प्रमुख, विरल जानी ने कहा, ‘‘हम प्रसिद्ध भारतीय मानसून के दौरान देश की उदारता का जश्न मनाना चाहते हैं और इसके लिए ट्विटर इमोजी से अच्छा तरीका और क्या हो सकता हैं, जो लोगों को अपने अनुभव और बातचीत साझा करने के लिए प्रेरित करेगा।’’ जब यूजर्स देश के अलग अलग हिस्सों के मानसून को हैशटैग करके ट्वीट का उपयोग करेंगे, तब एक चमकीला नीले रंग का छाता हैशटैग के बाद दिखाई देगा।
Share this article