वाशिंगटन। हैनफोर्ड न्यूक्लियर रिजर्वेशन में एक प्लूटोनियम यूरेनियम निकासी (प्यूरेक्स) संयंत्र में एक भूमिगत टनल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद प्रशासन ने वाशिंगटन राज्य में स्थित साइट पर आपातकाल की घोषणा कर दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों को सैकड़ों फीट लंबी टनल के 20 फीट के हिस्से के ढहने की सूचना दे गई थी। हैनफोर्ड साइट के मध्य में प्यूरेक्स के पास स्थित इस स्थान को दूषित सामग्री रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।