Looks like you've blocked notifications!

हर आंगन तुलसी; इसी ध्येय के साथ बांटे तुलसी पौधे लगे गमले

जयपुर। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम ग्रेटर वार्ड 70 के मानसरोवर सेक्टर 1 के जोन 10 में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के पुत्र डॉ कुणाल शर्मा के साथ नगर निगम पार्षद रामावतार गुप्ता ने आमजन को तुलसी के पौधे वितरण किए गए। डॉ कुणाल शर्मा ने साथ ही तुलसी के पौधे के फायदे भी बताएं। इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share this article