Looks like you've blocked notifications!

ज्यादा पानी उपयोग वाले उद्योगो को ट्रीटीड वाटर सप्लाई करेंगे

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग गांवों व शहरों में पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से चला रहा है तथा पानी की सुविधा की बढोतरी हेतु कई कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 53 मलजल उपचार संयंत्र बना कर चालू कर दिये गए हैं और 20 मलजल उपचार संयंत्र बनाने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है।जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि आज हरियाणा में 3 हजार एमएलडी पीने के पानी की आवश्यकता है और ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 1200 से 1500 एमएलडी है, यानी पीने के पानी का लगभग 50 प्रतिशत ट्रीटिड पानी उपलब्ध है। इसलिए ट्रीटिड पानी का उपयोग यदि बड़े उद्योगों, निर्माण कार्यों और थर्मल प्लांटों में किया जाए तो पीने के पानी की बहुत बड़ी मात्रा में बचत होगी।उन्होंने बताया कि सीवर लाइनों या मेन हॉल में सफाई करने के दौरान सीवरमैंनों की होने वाली दुखद मृत्यु को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा 500 सीवरमैनों को गहन प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें उन्हें सफाई के दौरान सुरक्षा उपायों का ध्यान रखने का प्रशिक्षण दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा उपकरण भी दिए गए हैं, जिसे सीवर लाइनों या मेन हॉल में सफाई करने के दौरान प्रयोग में लाया जाता है।सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तगी ने कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी को रियुज करने की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में एसटीपी के सफल क्रियान्वयन के बाद शाहबाद, लाडवा और पेहवा में 3 ओर पायलट प्रोजेक्ट पूरे किये गए हैं, जिनमें सोलर पम्पिंग सिस्टम लगाया गया है। इन तीनों प्लांटों से अक्टूबर माह तक सिंचाई के लिए पानी लेना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एसटीपी लग रहे हैं, जिससे सिंचाई के लिए एसटीपी द्वारा ट्रीटीड पानी का उपयोग किया जाएगा और साफ व पीने के पानी की बचत होगी।शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने कार्यशाला में कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करना तथा हर घर को सीवरेज का कनेक्शन देना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं कि राज्यों में चल रहे सभी थर्मल प्लांट एसटीपी से बाहर निकलने वाले पानी का ही उपयोग करें। हरियाणा सरकार ने इस पर कार्य आरंभ कर दिया है और जल्द ही राज्य में भी इसे लागू कर दिया जाएगा।
Share this article