उन्होंने कहा, इसलिए लॉस एंजेलिस से न्यूयॉर्क की उड़ान भरने वाले से खतरा
नहीं है, बल्कि मोसुल (इराक) से, मध्य पूर्व से और सीरिया से आने वाले आईएस
के लड़ाकों से खतरा है। पत्रिका हिल के मुताबिक, गोरका की यह टिप्पणी
ब्रिटेन में जन्मे 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा लंदन में बुधवार को किए गए
हमले के बाद आई है। आईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें पांच लोगों
की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए थे।