धौलपुर।
जिले के मनियां थाना इलाके के नेशनल हाईवे संख्या तीन पर डंडोली गांव के
पास एक ट्रक में मिनी ट्रक घुस गया, जिससे मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत
हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मिनी ट्रक चालक राजेश भिंड निवासी मिनी ट्रक
को आगरा से लेकर मुरैना जा रहा था, तभी नेशनल हाईवे संख्या तीन पर
डंडोली गांव के पास दुर्घटना हो गई। .दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक राजेश की
मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रको को जब्त
कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर कार्रवाई शुरू
कर दी हैं.