बहरोड़। बहरोड़ क्षेत्र के शेरपुर गांव में शनिवार देर रात एक ट्रांसफार्मर फटने से बिजली का करंट फैल गया। इस घटना में दो भैंस और एक गाय की मौत हो गई, जिससे पशुपालक हुकम सिंह को लगभग तीन लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।पशुपालक महिला ने बताया- उनके मकान के ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजरती है और परिसर में ही 10 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। शनिवार देर रात हल्की बूंदाबांदी के बीच ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे निकला करंट जमीन में फैल गया।घटना के समय मकान परिसर में बंधी दो भैंस और एक गाय करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मुआवजे की मांगघटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा ट्रांसफार्मर और लाइन की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली लाइनों की नियमित जांच न होने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं।