हनुमानगढ़ । विधान सभा चुनाव 2023 की दृष्टिगत निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार मतदान कार्मिकों को दो प्रशिक्षण दिए जाने हैं । इसी अनुसार मतदान कार्मिकों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय हनुमानगढ़ टाउन में मतदान प्रक्रिया, हैंड सामग्री संग्रहण वितरण से संबंधित विषय वस्तु, चुनाव से संबंधित विभिन्न फॉर्मेट को भरकर जमा करवाने से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे ।जिले के 300 माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा । पीओ 1 के प्रथम प्रशिक्षण 23 अक्टूबर से 405 के बैच में 26 अक्टूबर तक चलेंगे । पीओ 2 और पीओ 3 का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अक्टूबर से दो दो के बैच में प्रतिदिन 810 कार्मिकों का 28 अक्टूबर तक चलेगा । महिला एवं पीडब्ल्यूडी कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 29 अक्टूबर को दो बैच में 120 महिलाओं तथा 25 पीडब्ल्यूडी कार्मिक (पीओ 1, पीओ 2 और पीओ 3) का चलेगा ।माइक्रो आब्जर्वर, महिला, विशेष योग्यजन का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 नवंबर को आयोजित होगा, वहीं पुरुष कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगा।