भीलवाड़ा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा दुकानदारों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं को ट्रेनिंग कराने हेतु शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में एफएसएसएआई द्वारा फोस्टेक प्रशिक्षण दिया गया। फूड इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश ने बताया कि सभी व्यापारियों के लिए फॉस्टैक प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है, जिसके चलते व्यापारियों को दो बेच में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बरेली उत्तर प्रदेश से आए वरिष्ठ ट्रेनर प्रेमचंद शर्मा ने फूड बिजनेस व्यापारियो को तमाम बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही प्रोजेक्टर द्वारा विभिन्न जानकारियां दी गई। व्यापारियों को मोबाइल में फॉस्टैक ऐप डाउनलोड करवाने के साथ ही एप्प के बारे मे जानकारी दी गई। शिविर में 100 से ज्यादा व्यापारी उपस्थित थे।