Looks like you've blocked notifications!

ट्रेन में होगा लक्ष्मी-पूजन

जैसलमेर । शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स में दीपावली के दिन जैसलमेर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए रेलवे विभाग व पर्यटन विभाग की ओर से खास इंतजाम किए गए है। यह पहला मौका होगा जब शाही रेल में आने वाले खास मेहमान रेतीले धोरों पर दीपावली पर्व की खुशियां मनाएंगे। गत गुरुवार को दिल्ली से रवाना हुई शाही रेल में आज दीवाली के पर्व पर जैसलमेर पहुंची। इस बार 42 सैलानी जैसलमेर आए हैं। इसमें सर्वाधिक यात्री अमेरिका के यात्री है। आज जैसलमेर रेलवे प्लेटफार्म पर शाही रेल के यात्रियों का ढोल नगाड़ों और परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। शाही रेल में आए पर्यटक अपने स्वागत से अति अभिभूत हुए। शाही रेल में आए यात्री रेतीले धोरों पर दीपक जलाने के साथ आतिशबाजी भी करेंगे। उनके लिए दीपावली का स्पेशल केक बनाया गया है, जिसे रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच काटा जाएगा। विभाग की ओर से दीपावली को मेहमानों के लिए यादगार बनाने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। आज शाम पैलेस ऑन व्हील में आए यात्री इस बार लक्ष्मी पूजन ट्रेन में ही करेंगे।यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्चयह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
Share this article