रोहतक। खरैंटी गांव में रेलवे स्टेशन के पास देर रात करीब दो बजे रोहतक जींद रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 13वैगन पटरी से उतर गए। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे। ये मालगाड़ी कैथल से दिल्ली के घेवरा जा रही थी। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के पलटने का मुख्य कारण रेलवे ट्रेक खराब होना बताया जा रहा है। मालगाड़ी में अनाज भरा हुआ था। रेलवे ट्रेक को रेलवे के इंजीनियर मार्ग को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरने के चलते पंजाब के भटिंडा और लुधियाना की और जाने वाली सभी ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च