Looks like you've blocked notifications!

ग्रामीणों ने हिलाया समुद्र

जालोर। पोषाणा गांव में ग्रामीणों ने रविवार को समुद्र हिलोरने की रस्म निभाई। ढोल ढमाकों के साथ ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। यहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तालाब पूजन की परम्परा निभाई गई। बहनों में भाई को पानी पिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। पोषाणा गांव में ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत भी इस कार्यक्रम में सम्मलित हुए। राणावत ने भी अपनी बहन के साथ यहां समुद्र हिलोरने की रस्म निभाई। इस मौके पूर्व प्रधान शैतानसिंह पोषाणा, गजेन्द्रपालसिंह, सरपंच परबतसिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
Share this article