Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान में हुआ कुल 74.21 मतदान

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2018 के तहत सम्पन्न हुए मतदान में कुल 74.21 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मतदान जैसलमेर जिले में 84.66 प्रतिशत हुआ, वहीं सबसे कम मतदान पाली जिले में 64.86 प्रतिशत हुआ। कुमार ने कहा कि अजमेर में 71.42 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं अलवर में 74.4 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 82.46 प्रतिशत, बारां में 78.58 प्रतिशत, बाड़मेर में 76.84 प्रतिशत, भरतपुर में 71.3 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 74.19 प्रतिशत, बीकानेर में 75.24 प्रतिशत, बूंदी में 75.33 प्रतिशत, चित्तौडग़ढ़ में 80.92 प्रतिशत, चूरु में 75.29 प्रतिशत, दौसा में 75.31 प्रतिशत, धौलपुर में 73.92 प्रतिशत, डूंगरपुर में 71.27 प्रतिशत, हनुमानगढ़ में 82.83 प्रतिशत, जयपुर में 74.45 प्रतिशत, जैसलमेर में 84.66 प्रतिशत, जालौर में 69.34 प्रतिशत, झालावाड़ में 80.49 प्रतिशत, झुंझुनू में 72.42 प्रतिशत, जोधपुर में 72.18 प्रतिशत, करौली में 69.61 प्रतिशत, कोटा में 74.76 प्रतिशत, नागौर में 72.88 प्रतिशत, पाली में 64.84 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 79.90 प्रतिशत, राजसमंद में 71.67 प्रतिशत, सवाई माधोपुर में 67.53 प्रतिशत, सीकर में 73.04 प्रतिशत, सिरोही में 68.39 प्रतिशत, श्रीगंगानगर में 81.78 प्रतिशत, टोंक में 72.02 प्रतिशत, उदयपुर में 73.32 प्रतिशत मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभारमुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने राज्य में 15वीं विधानसभा आम चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। कुमार ने कहा कि राज्य में मतदान के इस महापर्व में प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और निर्वाचन कार्य से जुडें समस्त कार्मिकों की कर्तव्यपरायणता और समर्पण की भावना से यह चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने सकारात्मक सहयोग के लिए मीडिया के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Share this article