मनीला। नॉर्वे में अगले सप्ताह बहाल होने जा रही शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस के एक वामपंथी विद्रोही समूह के शीर्ष नेताओं को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया है। नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) के पीस पैनल लीगल कंसल्टैंट एद्रे ओलालिया ने कहा, ‘‘बेनितो व विल्मा तियामजन दंपति को अंतत: मुक्त कर दिया गया।’’