Looks like you've blocked notifications!

टोंस नदी का पुल चालू, इलाहाबाद के लोगों को राहत

इलाहाबाद मिर्जापुर राजमार्ग पर मेजा क्षेत्र में टोंस नदी के ऊपर बने पुल मे दरार आने की वजह से लगभग दो महीने से बंद कर दिया गया था, उसी बीच टोंस नदी भी अपने रौद्र रूप मे थी जिससे आयी भीषण बाढ से मेजा क्षेत्र के कई गांव तबाह हो गये थे, पुल पर से संचालन न होने के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पडा था।मरम्मत कार्य हो जाने से आज सुबह से पब्लिक के लिए पुल को खोल दिया गया जिससे संचालन शुरू हो गया।इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
Share this article