टोंक। उल्लास नव भारत साक्षरता के अन्तर्गत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन विद्यालय, बमोर रोड पर ब्लॉक समन्वयक, ब्लॉक दक्ष प्रशिक्षक के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारम्भ में सहायक परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। केआरपी विष्णु दाधीच, नरेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रहे, उन्होंने भी अपने उद्बोधन में कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की। जिले के समस्त ब्लॉक से ब्लॉक समन्वयक तथा दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित हुए। आबेदा कैफी ने सभी को लेखा सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाई। लीना सैनी कार्यालय सम्बन्धी अन्य कलापों के बारे में जानकारी दी।