टोंक। जिले में सब्जियों एवं फलों के प्रोसेसिंग, वेल्यू चेन, कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड वेन के माध्यम से पोस्ट हार्वेस्टिंग मेनेजमेंट, मार्केटिंग एवं कृषकों की आय में बढ़ोतरी के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया, किसान, उद्यमी, स्टेक होल्डर्स, कृषि, उद्यान, उद्योग, नाबार्ड व कृषि विपणन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।उद्यान विभाग के उपनिदेशक चंद्रप्रकाश बढ़ाया ने बताया कि बैठक में जिले में फल एवं सब्जियों के विक्रय को सुनिष्चित करने, प्रसंस्करण इकाईयाें को बढावा देने, जिले के विभिन्न उत्पादों को एक्सपोर्ट करने एवं कृषकों की आय बढाने में आ रही समस्या एवं समाधान के बारे में चर्चा की गई। कृषकों ने सुझाव दिया कि जिले में सब्जी फसलोत्पादन के बाद जिले एवं राज्य के बाहर उत्पाद को विक्रय के लिए ट्रांसपोर्टेषन सब्सिडी एवं मार्केट की सुनिष्चितता की जाएं। उपनिदेशक ने कहा कि जिले में वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड वेन एवं प्रोसेसिंग के लिए कृषकों को अधिकाधिक अनुदान उपलब्ध करवाया जायेगा। बैठक में एडीएम ने उद्यानिकी उद्यमियों को नाबार्ड, उद्यान विभाग एवं उद्योग की विभिन्न अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाते हुए फसल कटाई उपरांत प्रबंधन एवं प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की सलाह दी।कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किसानों, उद्यमियों को जिले में उत्पादित उत्पादों का अवलोकन कर प्रोसेसिंग यूनिट के लिए प्रेरित किया। उपनिदेशक ने वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड वेन एवं प्रोसेसिंग के लिए संचालित योजनाओं, कम्पोनेन्ट्स की विस्तार से जानकारी कृषकों एवं उद्यमियों को दी। बैठक में आत्मा के परियोजना निदेशक दिनेष कुमार बैरवा, अमरूद उत्कृष्टता केंद्र देवड़ावास के राजेष कुमार जाट, कृषि विज्ञान केंद्र वनस्थली के बंशीधर चौधरी, एफपीओ के सीईओ सदानंद शर्मा, उद्यमी, लौकेष जैन समेत अन्य कृषक मौजूद रहे।ब्लॉक सांख्यिकी विभाग पीपलू द्वारा कार्यशाला का आयोजनटोंक। मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय एवं मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) जिला कलेक्टर, की पालना में पंचायत समिति पीपलू में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक हनुमान मीणा ने जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र सैनी ने पीपीटी के माध्यम से पहचान पोर्टल पर पंजीकरण में आने वाली समस्या एवं अब तक हुए संशोधनों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सांख्यिकी निरीक्षक भरतराज मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी छीतर मल जाट एवं संगणक मोगलेश मीणा समेत ब्लॉक के रजिस्ट्रार एवं उप रजिस्ट्रार उपस्थित रहे।स्वाधीनता दिवस समारोह को लेकर बैठक 29 कोटोंक। स्वाधीनता दिवस समारोह-2025 को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार, 29 जुलाई को सायं 3 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।