Looks like you've blocked notifications!

दंत रोग विशेषज्ञ ने दिये स्वस्थ रहने के टिप्स

बीकानेर। मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार और पतंजलि के सहयोग से चल रहे योग शिविर में आज डा. विशाल मलिक ने दंत रोग से सम्बन्धित जानकारी शिविरार्थियों को दी । समिति के प्रचार प्रसार सचिव आर के शर्मा ने बताया कि नेमीनाथ गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में दांतों के रोग से संबंधित विषय पर शिविरार्थियों की जिज्ञासा को भी बहुत ही सरल तरीके शांत किया वहीं दांतों की सही तरह से सफाई व स्वस्थ दांतों के लिये योग से बचाव उपचार के बारे में भी बताया । इससे पहले योग गुरू विनोद जोशी ने शिविर के बारे में जानकारी दी । समिति अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल व जिनेन्द्र जैन ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से श्रीमती ऊषा जैन ने डा. मलिक को सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । आभार समिति सचिव मुकेश माथुर ने ज्ञापित किया । कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुबोधबाला, पृथ्वीसिंह राठौड़, श्रीमती सरोज खत्री, तेजल भाटिया, ज्योतिशर्मा, नीलम चौहान सहित अन्य मातृशक्ति उपस्थित थी वहीं अनेक मोहल्लेवासियों ने शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज की
Share this article