Looks like you've blocked notifications!

टिकटॉक स्टार सोनाली ने भारत माता वाले बयान पर उठे विवाद के बाद मांगी माफी

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट के इस बयान पर विवाद होने पर अब फोगाट ने इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि मैं बालसमंद गांव की बेटी हूं। यहां सभा के दौरान जब मैंने भारत माता की जय बोला तो वहां मौजूदा कुछ लड़कों ने भारत माता की जय नहीं बोला। मैंने कहा कि क्या तुम पाकिस्तान से आए हो, अगर ऐसा कहने पर किसी की भावना को ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगती हूं।सोनाली फोगाट ने आगे कहा कि मैंने जो कहा इसका मकसद सिर्फ उन युवाओं को समझाना था। सोनाली ने कहा कि मैं अपने उन छोटे भाइयों को बताना चाह रही थी देश के सम्मान में भारत माता की जय बोलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं। हाल ही में उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं।
Share this article