जयपुर | झोटवाड़ा के ट्रायटन मॉल में एक सनसनीखेज वारदात को एक शख्स ने अंजाम दिया
है।
वैलेंटाइन डे पर निकाह के लिए बुलाने के बावजूद कथित प्रेमिका उससे मिलने जब नहीं आई तो उसका प्रेमी मेहबूब ट्रायटन मॉल में पहुंच गया और उस पर तेजाब फेंक दिया। बता दें कि उसकी कथित प्रेमिका ट्रायटन मॉल
में काम करती है|
वहीं इस घटना में एक
साथी सफाईकर्मी भी झुलस गई है|पुलिस ने बताया
कि आरोपी गुस्से में उसकी हत्या की भी कोशिश की थी लेकिन लोगों ने उसे मौके पर उसे पकड़ लिया
और पुलिस के हवाले कर दिया|
फिलहाल पुलिस ने
मामला दर्ज कर लिया है| महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|