Looks like you've blocked notifications!

जम्मू के अनंतनाग में 3 जगह आतंकी हमले,6 अमरनाथ यात्रियों की मौत

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग में तीन जगहों पर आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने अनंतनाग के बटेंगू में पुलिस की गाडिय़ों को निशाना बनाकर हमला किया। बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रियों की गाडिय़ों पर भी आतंकी हमला किया गया। आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे जिस बस को निशाना बनाया, उसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अब तक इस आतंकी हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी हमला सोमवार शाम 8.20 बजे हुआ। आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे है। आतंकियों ने हमला उस समय किया जब यात्री अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। आतंकी हमले के बाद सेना मौके पर पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने दो जगहों पर पुलिस की गाडिय़ों को भी निशाना बनाकर हमला किया।
Share this article