Looks like you've blocked notifications!

वाहन लूट गैंग के तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार,एक दर्जन से भी ज्यादा वारदातों का हुआ खुलासा

मुकेश बघेल,गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त सन्दीप खिरवार के आदेश पर पुलिस आयुक्त क्राइम सुमित कुमार के निर्देशन में कार्य करते हुए बीते दिन एन्टी सैनचिन्ग स्टाफ के प्रभारी उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना सैक्टर - 14 गुरुग्राम में सन्नी पवार को शीतला कालोनी से व रोहित को प्रेम नगर से गिरफ्तार किया है । इनसे पूछताछ पर इन्होनें बतलाया कि ये अपने कुछ अन्य साथीयों सहित शहर में बाईक, गाङी चोरी वा रात के समय राहगीरों से झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे, दिन के समय रैकी करते थे और तथा रात को वारदात को अन्जाम देते थे । इन्होने पूछताछ पर अपने एक अन्य साथी अहसान राणा के बारे में बतलाया । अहसान राणा को भी पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है, जिसको न्यायालय में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। तीनों आरोपियों ने लगभग 15 चोरी वा लूट की वारदातों को अन्जाम देना बताया है । इन आरोपीयों के कब्जा से 10 मोटरसाईकिल, एक स्कूटी, एक टाटा सफारी, एक आटो, रूपए, एक फोन तथा दो मास्टर चाबी बरामद की गई है ।गैंग का मुख्य सदस्य अहसान राणा चोरी के वाहन बेचने के लिए उत्तर-प्रदेश ले जाया करता था । गैंग के मास्टर माईन्ड अहसान राणा के खिलाफ करनाल जिले के इन्द्री थाने में पहले ही एक हत्या का मामला भी दर्ज है । जिसमें दोषी सजा काट चुका है । गैंग का दूसरा सदस्य सन्नी पंवार घर से भागकर एक पी.जी., प्रेम नगर, गुरुग्राम में किराए पर रहता था । सन्नी पंवार के किराए के कमरे पर बैठकर ही उपरोक्त तीनों आरोपी चोरी वा लूटपाट की योजना बनाते थे। ये आरोपी चोरी व लूटपाट की वारदाते ऐशो आराम से जिन्दगी बीताने के लिए करते थे ।
Share this article