Looks like you've blocked notifications!

सडक हादसे में बच्चे सहित तीन घायल

ऊना। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत भरवाई बाजार के समीप कार व बाईक में टक्कर हो गई। हादसे मेें बाईक सवार एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। कार चालक मौका से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार को किन्नू में उसे दबोच लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को बाईक सवार दो युवक एक बच्चे के साथ मुबारकपुर से भरवाई की तरफ जा रहे थे। भरवाई के समीप चिंतपूर्णी से लुधियाना जा रही एक कार ने बाईक को टक्कर दे मारी। घायलों की पहचान सुरजीत कुमार, सुदर्शन व आकाश निवासी ज्वाल के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही एसएचओ भूप सिंह के नेतृत्व में कार चालक को किन्नू के समीप धर दबोचा। कार चालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share this article