Looks like you've blocked notifications!

हरियाणा पुलिस के 3 कमांडो अरेस्ट, राम रहीम को भगाने की रची थी साजिश

चंडीगढ़। दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़े लोगों पर हरियाणा पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। एसआईटी ने गुरुवार को हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर गुरमीत राम रहीम को पंचकूला कोर्ट से भगाने की असफल कोशिश का आरोप है। तीनों कमांडोज पर देशद्रोह का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों कमांडो कॉन्स्टेबल राजेश, हैड कॉन्स्टेबल अमित ओर हैड कॉन्स्टेबल राजेश शामिल मधुबन स्थित हरियाणा आर्म्ड फोर्स में तैनात थे। तीनों ही 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद फरार करवाने की असफल कोशिश के बाद से फरार चल रहे थे। इस मामले में एसआईटी गठित हुई थी और इन लोगों के बारे में घटना के सिलसिले में गिरफ्तार हुए लोगों से पता चला। तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 336 दर्ज हुई है और देशद्रोह का मामला बनाया गया है। तीनों के पास हथियार होने की भी आशंका है। तीनों आरोपियों को गुरुवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा और पंजाब पुलिस में राम रहीम की गहरी पैठ है। यहां तक कि यह भी आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से हनीप्रीत और आदित्य इंनान को पकडऩे में दिक्कत हो रही है। इससे पहले एसआईटी की टीम ने सोनीपत में राम रहीम के करीबी दिलावर इंसा को गिरफ्तार किया था।
Share this article