बैंकाक। थाईलैंड के एक रिसॉर्ट में लगातार तीन धमाके हुए। ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 21 लोग घायल बताए जा रहे है। ब्लास्ट हिन इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में देर रात हुआ। जिस जगह यह धमाके हुए हैं वहां पर छुट्टी वाले दिनों में काफी संख्या में लोग आते हैं। ज्यादातर विदेश लोग ब्लास्ट की चपेट में आए है। पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो सका है कि धमाके के पीछे हमलावर का मकसद क्या था। कुछ ही अंतराल के बाद हुए तीन धमाके