Looks like you've blocked notifications!

अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार

भीलवाड़ा। एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता को बंदूक के बल पर अगवा कर गंभीर रूप से मारपीट करने के आरोप में प्रताप नगर थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी भी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रतापनगर थाना के एएसआई चैन सिंह ने कहा कि 3 नवम्बर की रात्रि को चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी व एनएसयूआई कार्यकर्ता अंशुल मिश्रा का गुलशेर व उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था। मिश्रा को ये आरोपी एक फार्म हाउस ले गए और गंभीर रूप से मारपीट कर उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों शास्त्रीनगर गंगापुर हाल बेगू रोड शाहपुरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान उर्फ मोनू बना, पुर निवासी रामलाल माली, गांधीपुरी निवासी श्रवण खटीक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पहले से ही लेबर कॉलोनी निवासी गुलशेर कायमखानी, विक्रम सिंह उर्फ विक्की राजपूत व फतेहनगर निवासी शरीफ मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।यह भी पढ़े :व्हाइट हाउस में ओबामा से मिलने पहुंचे ट्रंप, बदले सुरयह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें
Share this article