Looks like you've blocked notifications!

गलत तफ्तीश करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए- डीजीपी

धौलपुर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने पुलिसकर्मियों से कहा है कि पुलिस से आमजन अच्छे व्यवहार की आशा करता है, ऐसे में पुलिसकर्मी अपना व्यवहार सुधारें। डीजीपी गल्होत्रा ने कहा कि धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर जिले की समस्या है कि एक पुलिस कर्मी जांच में चालान करता है तो दूसरा उसी को निर्दोष साबित कर देता है। यह बहुत गलत है। गलत तफ्तीश करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए।मध्य प्रदेश के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल एकेडमी में पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के बाद देर रात धौलपुर पहुंचे। धौलपुर में रात्रि विश्राम करने के बाद आज डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने पुलिस लाइन में नव निर्मित बैरिक भवन का उदघाटन किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी गल्होत्रा ने चार शहीद पुलिस कर्मियों की पत्नियों और 25 सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को शॉल देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी गल्होत्रा ने पुलिस कर्मियों और आमजन से सीधी बात कर समस्याएं जानी।डीजीपी गल्होत्रा ने पुलिस कर्मियों से कहा कि चुनावी साल है सतर्क रहने की आवश्यकता है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है, उन्हें विफल करना होगा। पुलिस थानों पर सीएलजी कमेटियों को ज्यादा प्रभावी बनाएं,जिससे समय पर सूचनाएं मिले।डीजीपी गल्होत्रा ने पुलिस कर्मियों से कहा कि प्रदेश में पहली बार पुलिस वेलफेयर ट्रस्ट पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डीपी गुप्ता के बेटे ने बनाया है जिसमे 51 करोड़ जमा कराए गए है। पुलिसकर्मियों को इसका लाभ बेटे बेटियों को विदेश पढ़ाने में करना चाहिए।पुलिस महानिदेशक ने कहा कॉन्स्टेबल की प्रमोशन प्रक्रिया को दो भागों में विभक्त किया जाएगा। सीनियरिटी और अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने की अलग से योजना है, जबकि शिक्षा और अच्छे काम के बल पर पुलिसकर्मियों को प्रमोशन मिलेगा।डीजीपी गल्होत्रा ने कहा कि पुलिस लाइन में मेरी आमजन और पुलिस कर्मियों से वार्ता हुई है। पुलिस का काम अच्छा हैं और मैं कार्य को देखते हुए संतुष्ट हूँ,साथ ही सूबे में कानून व्यवस्था ठीक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बजट के अनुसार पुलिस को सुविधा दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के काम में जो भी सुधार होंगे, हम करेंगे।
Share this article