Looks like you've blocked notifications!

दिव्यांगजन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित, 31 जुलाई तक मांगे आवेदन

हनुमानगढ़। दिव्यांगजन सशक्तिकरण, दिव्यांगजनों से संबंधित मुद्दों पर आमजन का ध्यान केंन्द्रित करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है। इसके उपलक्ष में प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों, व्यक्तियों और संस्थाओ को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र कुमार पूनिया ने बताया कि राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कारों के लिए आवेदन या नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से गृह मंत्रालय द्वारा डिजाइन किए गए संरक्षित केंद्रीकृत पोर्टल पर आमंत्रित किए गए है। ऑनलाइन नामांकन या आवेदन 15 जून, 2024 से शुरू हो गए हैं तथा इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 है। राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए दिशा निर्देशों को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरल और तर्कसंगत बनाया गया है, और ये विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Share this article