Looks like you've blocked notifications!

पीएम मोदी गरजे,आतंक को पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जा सकता

नई दिल्ली। दशहरे के मौके पर मंगलवार को लखनऊ के ऎशबाग दशहरा समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, रावण को जलाते समय हमारा यह संकल्प होना चाहिए कि हम भी हमारे भीतर, हमारी सामाजिक रचना, राष्ट्रीय जीवन में जो-जो बुराइयां हैं, उन्हें भी ऎसे ही खत्म करके रहेंगे।पीएम ने कहा,बुराइयों को खत्म करने की क्षमता ईश्वर ने सभी को दी हैं। हमारे अंदर बुरी सोच के रूप में पल रहे रावण को खत्म करना है। प्रभु राम मानवता के उच्च मूल्य, आदशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम ने कहा,आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। आतंकवाद की कोई सीमा और मर्यादा नहीं है। प्रभु राम मानवता के उच्च मूल्य,आदशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ सबसे पहले लडाई जटायु ने लडी थी।
Share this article