Looks like you've blocked notifications!

पर्स चुराने वाला दिव्यांग चोर पकड़ा

अजमेर। जीआरपी थाना पुलिस ने शनिवार को एक दिव्यांग चोर को पकड़ा है। वह लोगों की नजरों में आने से बचने के लिए बैसाखी के सहारे से ही चलता है। थाने में शनिवार सुबह अशफाक हुसैन ने मामला दर्ज कराया कि दादर एक्सप्रेस से उनकी बहन का पर्स चोरी हो गया। उसमें गहनों सहित 50 हजार का सामान था। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक बैग लेकर जाते विकलांग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में विकलांग आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उससे से सामान बरामद कर लिया है।
Share this article