Looks like you've blocked notifications!

थिएनचाओ नम्बर 1 अंतरिक्षयान 6 टन भार के साथ उड़ेगा

बीजिंग । चीन का पहला परिवहन अंतरिक्ष यान थिएनचाओ नम्बर एक को 6 टन सामग्रियों और उपकरणों के साथ प्रक्षेपित किया जाएगा। पता चला है कि इस अंतरिक्ष यान का मिशन कक्षाओं में चल रहे अंतरिक्ष स्टेशन थिएनकूंगनम्बर 2 की माल आपूर्ति करना है। इस अंतरिक्ष यान में लदे मालों में आवश्यक सामग्रियों के अलावा बहुत से अन्य परीक्षण उपकरण और भार भी शामिल हैं। अंतरिक्ष यान का भार सुनिश्चित करने के कारण अधिक माल का परिवहन करने के लिए इस अंतरिक्ष यान के खुद के वज़न को कम करना पड़ेगा। तकनीशियनों के प्रयासों से थिएनचाओनम्बर 1 अंतरिक्षयान के खुद के वज़न में कई किलो कम किया गया है जिससे इस अंतरिक्ष यान से अधिक माल का परिवहन किया जा सकेगा। स्त्रोत - सीआरआई
Share this article