Looks like you've blocked notifications!

विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तरीय कार्ययोजना का हो प्रभावी क्रियान्वयन -जिला निर्वाचन अधिकारी

- जिलेवासी अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप करें इंस्टॉल -जिला कलक्टरभीलवाड़ा । आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए बूथ स्तरीय कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न राजकीय विभागों में कन्वर्जेन्स स्थापित किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बैठक में कहा विधानसभा चुनावों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अहम है। इसलिए मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिला स्तरीय स्वीप कार्ययोजना की क्रियान्वित करने के लिए फील्ड में कार्य कर रहा प्रत्येक राजकीय कार्मिक मतदाता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का हो गठनबैठक में जिला कलक्टर आशीष मोदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान को समस्त मेडिकल, नर्सिग, पैरामेडिकल, फार्मेसी कॉलेजों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का गठन व समस्त गतिविधियों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने की बात कही जिससे समस्त पात्र का पंजीयन हो सके। उन्होंने मतदाता जागरूकता का प्रसार तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों में एएनएम, आशा सहयोगिनी की प्रभावी सहभागिता की बात कही। साथ ही आरएमआरएस की प्रिस्क्रिप्शन पर्ची पर मतदाता जागरूकता संदेशों के मुद्रण के लिए भी निर्देश दिए।कचरा संग्रहण हूपर के माध्यम से प्रसारित हो मतदाता जागरूकता संदेशबैठक के दौरान नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद के अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वैन / हूपर पर मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रदर्शन करने तथा समस्त इन्दिरा रसोई, शैल्टर होम्स, रैन बसेरा आदि में मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रदर्शन व व्यवस्था होने पर ऑडियो जिंगल का प्रसारण करने के लिए निर्देशित किया गया।इसी प्रकार जिला कलक्टर ने सीईओ जिला परिषद को एनआरएलएम-राजीविका के स्वयं सहायता समूह फैडरेशन में पंजीयन व जागरूकता कैम्पों का आयोजन व मतदाता जागरूकता पर नियमित चर्चा करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही शत-प्रतिशत महिला मतदाता पंजीकरण एवं मतदान प्रेरण, प्रत्येक सीएलएफ में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन व नियमित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी निर्देशित किया। इसके साथ ही मनरेगा कार्य स्थल पर मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तथा मतदाता पंजीकरण व मतदाता जागरूकता नियमित बैठक के लिए भी निर्देश दिए।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सत्यपाल जांगिड़ को मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर सुविधा, दिव्यांगजन की पहचान एवं उनका पंजीकरण के लिए निर्देशित किया। दिव्यांगजन को देय सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाने तथा दिव्यांगजन कल्याण के लिए कार्यरत एनजीओ के साथ समन्वयन के लिए निर्देशित किया। घुमन्तु परिवारों व ट्रांसजेण्डर समुदाय की पहचान व उनके पात्र सदस्यों का पंजीयन व मतदान प्रेरण की बात कही।जिला कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता के लिए निर्देशित किया।जिलेवासी अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप करें इंस्टॉलजिला कलक्टर ने बैठक में जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करें। वोटर हेल्पलाइन ऐप भारतीय मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण और संशोधन के लिए फॉर्म जमा करने, अपनी डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में विवरण खोजने और वास्तविकता देखने के लिए व्यापक ऐप है। इसके लिए केवल आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करना हैं और घर बैठे ही यह काम कर सकेंगे।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ब्रह्मलाल जाट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
Share this article