सिरसा। किसी भी पाटी की रीढ़ उसका कर्यकर्ता होता है और बिना कर्यकर्ता के किसी भी संगठन का कोई आधार नहीं होता। पूरे देश भर में एकमात्र भाजपा ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके कर्यकर्ता पूरे अनुशासन और संगठित होकर जुटे हुए हैं। ये बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने कही। वे आज सुबह अपने निवास स्थान पर पार्टी कर्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद थे। यह बैठक चुनावी प्रबंधों और प्रचार प्रसार के संदर्भ में हुई थी जिसमें चुनाव के सिलसिले में प्रचार से लेकर मतदान तक के मुद्दों पर चर्चा हुई। डा. अशोक तंवर ने सभी कर्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस चुनाव में हम देश व प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के मुद्दों को लेकर लड़ रहे हैं और आप सभी लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि हर कर्यकर्ता का एकमात्र मकसद होना चाहिए कि हम अपना अपना बूथ मजबूत रखें क्योंकि बूथ जीतने से ही हम चुनाव जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों ने मिलकर देश को आगे बढ़ाना है इसलिए सभी कर्यकर्ता मतदाताओं को पास जाकर भाजपा के चुनाव निशान कमल के फूल का बटन दबाने का आग्रह करते हुए मोदी जी के हाथ मजबूत करें। इस बार 400 पार करके हम दुनिया का नेतृत्व करने वाले देश बनने वाले हैं। डा. तंवर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए वक्त की जरूरत है कि हम सब तमाम गिले शिकवे भुलाकर मोदी जी के हाथ मजबूत करें। इसके अलावा डा. तंवर ने कहा पिछले दस वर्षों के शासनकाल में देश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ा है और समूचे विश्व में भारत का डंका बजा है। उन्होंने महिला कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रचार के दौरान महिला मतदाताओं को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष कदम उठाए गए हैं। पिछले 5 वर्षों में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई गई हैं और आने वाले 5 वर्षों में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जानी है। इसी तरह से हरियाणा में पंचायती राज प्रणाली में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है तो प्रत्येक जिले में महिला थाने खोले गए हैं। इसी तरह से प्रदेश में पिछले साढ़े 9 वर्षों में सबसे अधिक महिला कालेज स्थापित किए गए हैं। डा. अशोक तंवर ने सभी से आग्रह किया कि मिल कर इस प्रचार में जुटने का समय है और सभी इस पर विशेष फोकस रखते हुए अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार सामग्री लोगों तक पहुंचा कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत करवाएं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हलकों से आए लोगों से भी बातचीत की।