नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं पर मंत्रियों का एक समूह होता है जो नियमित रूप से इसकी निगरानी करता है। जिस तरह से खाद्य तेल बीज का उत्पादन प्रभावित हुआ था और भारत की निर्भरता इसके आयात पर बहुत अधिक है, उसकी वजह से खाद्य तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।पिछले पूरे साल रिफाइंड पाम ऑयल का आयात ही नहीं हुआ। अब इसे खोल दिया गया है, ताकि आयात आ सके।