नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में चोरों ने एक हार्डवेयर
व्यापारी के घर से 80 लाख की चोरी कर ली है। घटना रक्षाबंधन वाले दिन हुई
जब व्यापारी अपने परिवार के साथ लौटकर घर आया तो उसे मामले की जानकारी हुई।
चोरों ने पूरे घर में सामान इधर-उधर भी फैला दिया था। चोर पीछे की ओर से
घर में घुसे थे।
मोतीनगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।