Looks like you've blocked notifications!

जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

यमुनानगर। छछरौली कस्बे के कोट गांव में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडों के साथ पत्थरबाजी भी हुई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही मौके पर तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
Share this article