Looks like you've blocked notifications!

लैब तकनीशियनों ने दी हड़ताल की चेतावनी

करनाल । प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों में तैनात लैब तकनीशियन अपने मांगो को लेकर प्रदर्शन पर है। तकनीशियनों की प्रमुख मांगो में ग्रेड पे को बढ़ाना है। सीएम सिटी में भी तकनीशियन 13 सितम्बर से काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध प्रकट कर रहे है। लेब तकनीशियन मंजू शर्मा ने बताया कि उनका ग्रेड पे 2800 से बढाकर 4200 रुपए किया जाये। लैब तकनीशियनों सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगो को नहीं माना गया तो वे 19 -20 सितम्बर को हड़ताल कर देंगे।
Share this article