दौसा (ब्यूरो)। सर्व समाज युवाओं ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक ज्ञापन मंगलवार को जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव को सौंपा। राकेश सैनी बनियाना ने बताया कि समस्याओं की तरफ जिला प्रशासन और पुलिस का ध्यान नहीं है। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दौसा जिला मुख्यालय पर पानी की समस्या को दूर करने के लिए पूरे दौसा शहर में पानी की पाइप लाइन डाली गई थी जिससे पूरे शहर के रोड तोड़ दिए गए हैं। रोड तोड़ने के बाद उसे रोड को दोबारा बनाने का कोई नाम नहीं ले रहा है। सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा रहने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। शहर और गावों में बारिश के पानी का भराव हो रहा है।जिले में दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अवैध मादक पदार्थों जैसे स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन की तस्करी से युवा नशे के आदी हो रहे हैं। ग्राम पंचायत बनियाना में गरीब का मकान तोड़ने पर दबंगो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि मांगों पर कार्रवाही नहीं हुई तो 7 दिन के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर सर्व समाज के युवाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने में राकेश खन्ना, विजय मीना गुडलिया, राकेश टिटौली, दीपेश शर्मा, प्रेम आडवाणी, राजेंद्र खुरी, मुनीराम मीना, उमेश मीना, मुकेश टाटा, अंकित शर्मा आदि मौजूद थे।