Looks like you've blocked notifications!

विद्रूपताओं के बीच जूझते असहाय इंसान के द्वंद्व को दर्शाया

जयपुर। जयपुर सिटीजन फोरम की ओर से शनिवार को रवीन्द्र मंच के मुख्य सभागार में नाटक गिरफ्तारी का मंचन हुआ। वरिष्ठ रंगकर्मी रमा पांडेय द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक का ताना-बाना आधुनिक विद्रूपताओं के बीच जूझते अकेले, असहाय इंसान के द्वंद्व के इर्द-गिर्द बुना गया। रमा थिएटर नृत्य विद्या (रत्नाव) की ओर से प्रस्तुत इस नाटक में जूडिशरी के कई रूपों को चित्रित किया गया, जो सामाजिक दृष्टि से अहम ही नहीं प्रासंगिक भी हैं। तमाम नाटकीय तत्वों से पूरक यह नाटक दुनिया के मशहूर लेखक फ्रांत्स काफ्का के जर्मन भाषा के उपन्यास द ट्रायल के हिंदी छायानुवाद का अभिनव प्रयोग रहा। नाटक में दर्शक अंत तक बंधे रहे। आकर्षक सेट सज्जा, उम्दा डायलॉग अदायगी और टाइमिंग ने नाटक को नए आयाम दिए। मंच पर करीब पैंतीस से अधिक कलाकारों ने अपने कसावट भरे अभिनय से कथानक को संपुष्ट किया। नाटक में वरिष्ठ रंगकर्मी रमा पांडेय ने अभिव्यक्ति की भूमिका निभाई। तकरीबन दो घंटे के इस नाटक में भाव और अभिव्यक्ति का ताना-बाना बुना गया। नाटक की शुरुआत नगाड़े साज के साथ हुई। इसमें कलाकार हाथों में आईना लिए लोगों को उनके प्रतिबिंब दिखाने की बात कहते हैं।इन कलाकारों ने किया अभिनय
Share this article