गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर में व्यंजन द्वादशी कई प्रकार भोग की झांकी सजाई । मंदिर
प्रवक्ता राजकुमार चतुवेर्दी ने बताया कि सुबह माता गीता एवं भगवान गणेश ,
मां दुर्गा , श्याम प्रभू का सुबह पंचामृत से अभिषेक करवाकर सर्दी की नवीन
पोशाक धारण करवाई । फूलों से श्रृंगार किया गया। मंत्रोंच्चार के साथ
मेवा मिश्रित पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इसमें गजक, रेवड़ी, तिलपट्टी,
गर्म दूध, बाजरे का चूरमा का भोग अर्पिक किया गया। । ठाकुरजी को मखमली गर्म
कपड़े धारण करवाई गई। रामगंज चौपड़ स्थित मुरली मनोहरजी मंदिर में भी
व्यंजन द्वादशी धूमधाम से मनाइ गई । पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में
शुक सम्प्रदाय पीठाधीश्वर अलबेलीमाधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में व्यंजन
द्वादशी पर पकवानों की झांकी सजाई गई। आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी