जयपुर। छोटी काशी में रविवार को व्यंजन द्वादशी के अवसर पर मंदिरों में भगवान को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए गए। द्वादशी पर ठाकुरजी को बाजरे के गर्म खींचड़े का भोग लगाया गया। शहर के आराध्य देव गोविंद देव मंदिर में सुबह से भक्तों कतारें लगी रही जो श्यन तक अनवरत रही। अराध्य गोविन्ददेवजी को विशेष सुनहरे पारचे की पोशाक धारण कराई गई। इस अवसर पर मंदिर में ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में भगवान का छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस दिन दोपहर में राजभोग की झांकी स्थान पर व्यंजनों के साथ ठाकुरजी के समक्ष दोपहर 1 00 से 2 00 बजे तक विशेष भोग की झांकी सजाई गई। । आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी