नई दिल्लीकश्मीर के अलगाववादियों और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी तत्वों के तार आपस में जुड़े हुए हैं। यह बात लोकसभा में गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कही। उन्होंने बताया कि कुछ बड़े अलगाववादी नेताओं सीमा पार और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के आतंकी लीडरों के संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनलोगों को घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर निर्देश के साथ-साथ फंड भी मिलते हैं। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले