मोगादिशू। सोमालिया में स्थानीय सरकारी मुख्यालय के द्वार पर एक आत्मघाती
हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन के जरिए विस्फोट कर दिया जबकि एक अन्य
हमलावर ने पास के बाजार को निशाना बनाया। इन बम हमलों में कम से कम 17 लोग
मारे गए और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।