Looks like you've blocked notifications!

योग दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट, पीएम मोदी का प्रोग्राम भी निशाने पर

इस हमले के मॉड्यूल में अकेला आतंकी ही ऐसे हमले को अंजाम दे सकता है, जिसमें वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी जद में ले सकें। ऐसे हमलों में छोटे हथियारों, चाकुओं, ग्रेनेड का इस्तेमाल होता है। खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की एक मैगजीन में लोन वुल्फ अटैक का जिक्र है।सुरक्षा व्यवस्था कड़ी :योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में कोई चूक ना हो, इसलिए सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गई हैं। साथ ही एलआईयू ने पुलिस को 27 उपद्रिवों की सूची सौंपी है, जो बवाल काट सकते हैं। वहीं पुलिस आतंकी हमले के मद्दे-नजर उपद्रवियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने राजधानी के महानगर, हसनगंज और आशियाना में छापेमारी कर कई उपद्रवी छात्रों को हिरासत में लिया है।
Share this article