आक्रोशित भीड़ ने कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर हमला बोल दिया। इसके चलते एक समाचार पत्र के फोटोग्राफर का कैमरा भी तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इसके अलावा अपनी नेतागिरी चमकाने आए समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा के प्रत्याशी अय्यूब अंसारी समेत कई नेताओं का गुस्साए लोगों ने जमकर विरोध किया। मौके पर पहुंचे नेताऔ को जमकर गालियां भी दी। इस घटना से स्थानिय लोगों का गुस्सा इंस्पेक्टर कोतवाली पर भी फूटा। फिलहाल मौके की नजाकत को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर कोतवाली को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ नईम गाजी के परिवार को 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद की बात कही जा रही है।