Looks like you've blocked notifications!

सफाई कार्य ठेके पर दिए जाने की निविदाएं मांगी

नाहन, सिरमौर। उपायुक्त एवं आयुक्त मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर बीसी बडालिया ने आज यहां बताया कि महामाया बालासुन्दरी जी मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर द्वारा त्रिलोकपुर क्षेत्र में पुल से मुख्य मन्दिर में 8 सफाई श्रमिकों व एक सुपरवाईजर तथा कूड़ा वाहन व प्रयोग की जाने वाली सामग्री सहित दिनांक 1 जुुलाई से 30 जून 2018 तक एक वर्ष के लिए सफाई कार्य ठेके पर दिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए मोहर बंद निविदाए आमंत्रित की जाती है। निविदाएं केवल निर्धारित प्रारूप पर ही स्वीकार्य होगी जो किसी भी कार्य दिवस को नाहन स्थित एसडीएम नाहन के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। निविदाएं 30 जून को दोपहर 1ः30 बजे तक क्रय की जा सकती है तथा मोहरबंद रूप में इसी दिवस को 3ः00 बजे तक 30 हजार रूपये धरोहर राशि सहित जमा करनी अनिवार्य है। निविदाएं इसी दिन सांय 4 बजे एसडीएम कार्यालय नाहन में ठेकेदारों की उपस्थित में खोली जाएगी। निविदाएं स्वीकृत एवं अस्वीकृत करने का अधिकार एसडीएम नाहन एवं सहायक आयुक्त मन्दिर के पास सुरक्षित है।
Share this article